फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The city's 30 ATM ram trust, just four guards in the

शहर की 30 एटीएम राम भरोसे, सिर्फ चार में गार्ड मौजूद

Sat, 28 Jun 2014 11:38 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 28 Jun 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन

 पिछले दिनों चोरों द्वारा डीएसपी रोड पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को उखाड़ कर ले जाने के बाद भी किसी भी बैंक ने  इससे कोई सबक नहीं लिया। आज भी सभी बैंकों के एटीएम लावारिस हालात में हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार रात को बैंकों के एटीएम केबिन का जायजा लिया तो पाया कि यहां तीस में से 4 बैंकों के एटीएम में ही सुरक्षा गार्ड थे बाकि सब राम भरोसे चल रहे थे। ऐसे में रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले जाना कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन


 फतेहाबाद में इक्का-दुक्का एटीएम को छोड़कर कहीं भी सुरक्षा गार्ड नहीं है। ऐसे में घटना की पुर्नावृति हो तो दोष किसका माना जाए यह तो प्रशासन ही तय कर सकता है। फतेहाबाद में करीब-करीब सभी बैंकों के तीस के लगभग एटीएम हैं। इनमें कई तो सुनसान जगह पर हैं। बैंकों में सुरक्षा गार्ड तो क्या वॉच मेन भी नहीं है।
विज्ञापन


गार्ड उपलब्ध करवाना इनका काम नहीं
शहर के ज्यादातर बैंकों के प्रबंधकों का कहना है कि बैंक की पॉलिसी में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाना नहीं है। बैंक की हायर अथोरिटी को भी इस बात की जानकारी है। लीड बैंक मैनेजर रामफल पूनियां भी इस बात को स्वीकारते हैं कि बैंक गार्ड उपलब्ध नहीं करवाता। सिर्फ संवेदनशील बैंकों पर गार्ड रखने की अनुमति है। इसके अलावा बैंक प्राईवेट कंपनी की मदद से एटीएम की सुरक्षा का काम चलाते हैं। एटीएम में पैसा डालना, बैंक से ले जाना व सुरक्षा की जिम्मेवारी आउट सोर्सिंग के सहारे चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed