फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The city council confiscated goods from 22 shops

Fatehabad News: नगर परिषद ने 22 दुकानों से सामान किया जब्त

Thu, 01 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The city council confiscated goods from 22 shops
शहर के थाना रोड पर सामान जब्त करते नगर परिषद के कर्मचारी।
फतेहाबाद। नगर परिषद ने बुधवार दोपहर बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने थाना रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, चार मरला कॉलोनी में दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया। इस दौरान करीब 22 दुकानों का सामान जब्त किया। नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए करीब डेढ़ माह के बाद अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


नगर परिषद के एसआई राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम दोपहर बाद बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम पहले पुराना बस स्टैंड के पास पहुंची। यहां पर लगाई गई रेहड़ियों को हटवाया गया। इसके बाद टीम महाराजा अग्रसेन चौक पर लगी रेहड़ियों को हटवाया। टीम ने थाना रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया। कई दुकानदारों ने काफी जगह तक सामान रखा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया। मल्टीपर्पज पार्किंग के आगे लगी रेहड़ियों को भी हटवाया गया। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के उद्देश्य से जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed