फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bus stand became a hub for social media reels, with youngsters engaged in making videos even after warnings

Fatehabad News: बस स्टैंड बना सोशल मीडिया रीलों का अड्डा, चेतावनी के बाद भी वीडियो बनाने में जुटे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
The bus stand became a hub for social media reels, with youngsters engaged in making videos even after warnings
फतेहाबाद में रोडवेज बस के पास परिचालक बनने की वीडियो बनाते युवा। स्रोत : सोशल मीडिया 
फतेहाबाद। शहर का बस स्टैंड इन दिनों यात्रियों की सुविधा से ज्यादा सोशल मीडिया रील बनाने का केंद्र बनता जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों की चेतावनियों के बावजूद युवक-युवतियां बस स्टैंड परिसर, प्लेटफॉर्म और बसों के भीतर डांस व अभिनय आधारित वीडियो बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक कई युवा फिल्मी और हरियाणवी गीतों पर रील बनाते दिखाई देते हैं। कुछ युवक चालक और परिचालक की नकल करते हुए वीडियो शूट करते हैं जबकि कई लोग खड़ी बसों के अंदर जाकर मोबाइल कैमरों से कंटेंट तैयार करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार कुछ युवक बसों में चढ़कर चालक सीट पर बैठ जाते हैं या परिचालक की भूमिका निभाते हुए वीडियो बनाते हैं। टोकने पर कई बार बहस की स्थिति भी बन जाती है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर लोग शाम के समय रील बनाने पहुंचते हैं, जब ड्यूटी स्टाफ कम होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर टोहाना और फतेहाबाद बस स्टैंड की कई रील वायरल हुई हैं जिनमें युवक बसों के आगे डांस करते और रोडवेज कर्मचारियों की नकल करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद रोडवेज यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में रील बनाने वालों को लगातार रोका जा रहा है। चालकों और परिचालकों को भी ऐसे लोगों पर नजर रखने और उन्हें रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed