फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The building built for slaughter house became a den of drug addicts

Fatehabad News: स्लाटर हाउस के लिए बनाई इमारत बनी नशेड़ियों का अड्डा

Thu, 06 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The building built for slaughter house became a den of drug addicts
भूना रोड़ पर खंडहर पड़ी बि​ल्डिंग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। भूना रोड पर नगर परिषद द्वारा स्लाटर हाउस के लिए बनाई गई इमारत नशेड़ियों व जुआरियों का अड्डा बन चुकी हैं। इसकी साथ लगती कॉलोनी के लोग इस समस्या को लेकर चेयरमैन नरेश बंसल को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उसके बाद स्थिति में कोई सुधार नहीं है।
सुरेश कुमार, रमेश व विनोद ने बताया कि नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च करके स्लाटर हाउस के लिए इमारत का निर्माण किया था लेकिन देखरेख न होने के चलते यह नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। हैरानीजनक बात यह है कि नगर परिषद ने भी इस जगह पर कचरा डालकर इसे डंपिंग प्वाइंट में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने जब इस समस्या को लेकर नगर परिषद के चेयरमैन को अवगत कराया तो उन्होंने जल्द इसका समाधान करने की बात कही थी, उसके बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों के अनुसार इस इमारत में जगह-जगह नशा करने में प्रयोग की जाने वाली सिरिंज, आग जलाने के लिए माचिस, जुआरियों द्वारा रखे ताश, लाइटर व अन्य सामान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed