{"_id":"68c06b476b700a43060d1ba9","slug":"the-body-of-the-youth-who-was-swept-away-in-the-ghaggar-river-was-found-a-week-later-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-140025-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घग्गर नदी में बहे युवक का शव एक सप्ताह बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घग्गर नदी में बहे युवक का शव एक सप्ताह बाद मिला
Tue, 09 Sep 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
जाखल। गांव चांदपुरा के पास घग्गर नदी में एक सप्ताह पहले बहे युवक का शव सोमवार रात करीब 9 बजे रतिया के गांव बबनपुर के पास से मिला है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, जाखल नई बस्ती निवासी राजेश कुमार ने पिछले सप्ताह मंगलवार को घग्गर नदी में छलांग लगा दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें राजेश नदी से बाहर निकलने की कोशिश करता दिख रहा था, लेकिन तेज बहाव में वह बह गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे थे और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।
सोमवार रात को उसका शव नदी में बहते हुए रतिया के बबनपुर गांव के पास मिला। परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार विवाहित था और उसके दो बेटे हैं। वह पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने शव मिलने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है।