{"_id":"684875264cba498345085156","slug":"the-body-of-a-youth-missing-from-home-was-recovered-from-bhakra-canal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135307-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर से लापता युवक का शव भाखड़ा नहर से हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर से लापता युवक का शव भाखड़ा नहर से हुआ बरामद
Tue, 10 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
जाखल। पंजाब के मानसा जिला के गांव बरेटा निवासी 20 वर्षीय युवक ने गांव चांदपुरा के पास भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। जाखल पुलिस ने मंगलवार को नहर से उसका शव बरामद किया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वह एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव चांदपुरा के पास भाखड़ा नहर किनारे पटरी पर एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी है।
इसके साथ ही नहर की लोहे की ग्रिल के साथ चप्पल, मोबाइल फोन व साफा भी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर के पास से बरामद की गई बाइक व मोबाइल फोन के माध्यम से छानबीन की तो युवक की पहचान हुईं। इसके बाद आगे की जांच की तो पता चला कि पंजाब के बरेटा निवासी 20 वर्षीय गौरव शर्मा उर्फ अमन सोमवार को शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इस पर पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी अमन के परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अमन के परिजन भी मौके पर पहुंचें। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नहर में अमन का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को अमन घर से लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक मृतक अमन एसी रिपेयरिंग का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।