फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The arrogance of sanitation workers... Door-to-door garbage collection vehicles were stopped from entering the neighborhoods

Fatehabad News: सफाईकर्मियों की दबंगई...घर-घर कचरा उठान गाडि़यां मोहल्लों में जाने से रोकीं

Mon, 04 May 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The arrogance of sanitation workers... Door-to-door garbage collection vehicles were stopped from entering the neighborhoods
फतेहाबाद। शहर में डोर टू डोर कचरा उठान सेवा चौथे दिन सोमवार को भी ठप रही जबकि खैराती खेड़ा रोड स्थित सेंटर से गाड़ियां बाहर निकालने के प्रयास पर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे नगर परिषद कर्मियों ने विरोध जताते हुए गाड़ियों के सामने बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि एजेंसी के अधिकारी ईओ के दबाव में गाड़ियां बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे जिसे वे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे। विरोध बढ़ने पर गाड़ियां दोबारा सेंटर के अंदर खड़ी कर दी गईं और काम शुरू नहीं हो सका। कचरा उठान बंद रहने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। लोग मजबूरी में घरों से कचरा खुद ही सेकेंडरी प्वाइंट पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद सहित रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में भी कचरा उठान प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित है। इन पांच शहरों में अब तक करीब 600 टन कचरा जमा हो चुका है जबकि रोजाना लगभग 150 टन कचरा निकलता है। अकेले फतेहाबाद शहर में हर दिन करीब 40 टन कचरा निकलता है। इससे सड़कों तथा खाली स्थानों पर कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बंद रहा शाखाओं में कामकाज

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल सोमवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने जबकि मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। हड़ताल के कारण नगर परिषद की गृहकर शाखा, प्रॉपर्टी आईडी और जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा में कामकाज ठप रहा। धरने के दौरान एक कर्मचारी की तबीयत भी बिगड़ गई।


-

संगठनों और पार्षदों ने दिया समर्थन

कर्मचारियों के इस संघर्ष को अन्य संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। सोमवार को पटवार कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश कुमार, जिला सचिव कृष्ण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुनील कुमार, सीटू नेता गगनदीप कौर, मदन सिंह ने धरने पर पहुंचकर समर्थन जताया। इनके अलावा वार्ड 12 से पार्षद मोहन लाल नारंग, वार्ड 07 से पार्षद राजेंद्र अहूजा, पूर्व एसकेएस जिला प्रधान बेगराज, पूर्व पार्षद शम्मी रत्ती और पूर्व पशुपालन विभाग नेता डॉ. रामफल ने भी सभा को संबोधित किया और कर्मचारियों की मांगों को सही बताया। इस अवसर पर इकाई कोषाध्यक्ष वीरू रत्ती, राजा राम चौहान, गुरदयाल भट्टी, सतपाल परिहार और धीरज घोघलिया सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed