फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The aim of education should be to make children cultured: Education Minister

बच्चों को संस्कारवान बनाना हो शिक्षा का उद्देश्य : शिक्षा मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The aim of education should be to make children cultured: Education Minister
फतेहाबाद में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सह-सम्मेलन में  स्टार अध्यापकों को सम
फतेहाबाद। प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि दो एकड़ से अधिक जगह वाले स्कूलों में चौकीदार और सफाई कर्मचारियों के लिए आवास बनेंगे। स्कूलों में और बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व अध्यापकों को प्रशंसापत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों का असली लक्ष्य किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान और नैतिकता में मजबूत करना भी है। बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना स्कूलों का लक्ष्य है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिक्षा विभाग की तरफ से शहर के भूना रोड स्थित फाइव एकड़ रिजॉर्ट में आयोजित जिलास्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सह-सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री ने एसएमसी प्रधानों से सीधा संवाद किया और उनके सुझाव भी आमंत्रित किए। कार्यक्रम में विधायक दुड़ाराम ने जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय के भवन का जल्द निर्माण किए जाने की मांग रखी। मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों के भवनों के निर्माण को मंजूरी देने और जिला मुख्यालय पर मंजूर हुए राजकीय महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, डीईओ संगीता बिश्रोई, डीईईओ वेद दहिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार समेत स्टार टीचर, अभिभावक और एसएमसी के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने एसएमसी प्रधानों से किया संवाद
कार्यक्रम में 100 संख्या से ज्यादा विद्यार्थियों वाले 293 स्कूलों के एसएमसी प्रधान और मुखिया पहुंचे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने एसएमसी प्रधानों से सीधा संवाद किया और उनके सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का मुख्य उद्देश्य स्कूलों की निगरानी के साथ-साथ अध्यापकों का सहयोग करना भी है।

स्कूलों में गुड मॉर्निंग के बजाय बोलें जय हिंद
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि कोरोना काल के बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इस समय 25 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों में राष्ट्र प्रेम का जज्बा डालना होगा। सरकारी स्कूलों के बच्चे गुड मॉर्निंग बोलने के बजाय जय हिंद बोलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित होगी।

जिले में 98 हजार पौधे लगाए जाने पर जताई खुशी
मंत्री सीमा त्रिखा ने खुशी जाहिर कि अब तक फतेहाबाद के स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 98 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने सभी से एक पेड़ संतान के नाम लगाने का भी आह्वान किया।


12 विद्यार्थी और 30 स्टार शिक्षक सम्मानित
शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में दसवीं में बेहतर प्रदर्शन करनी वाली तीन एसएमसी, बारहवीं में बेहतर प्रदर्शन करनी आरोही मॉडल संस्कृति स्कूल बनगांव एसएमसी, बेहतर विकास करवाने पर दो एसएमसी, बेहतर सीएसआर प्रोजेक्ट पेश करने पर दो, बेहतर परिवहन योजना पर दो एसएमसी, प्रवेश उत्सव में बेहतर काम करने पर आरोही मॉडल स्कूल कहंड़ी की एसएमसी, बाल रंग कला महोत्सव, निपुण हरियाणा, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा स्टार विद्यार्थी के तहत 12 विद्यार्थियों और स्टार शिक्षक के तहत 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed