फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused driver in the case of liquor crates recovered from the container is on four-day remand

Fatehabad News: शराब तस्करी के आरोपी पर बिहार में दो केस पहले से दर्ज

Tue, 01 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The accused driver in the case of liquor crates recovered from the container is on four-day remand
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। भारत पेट्रोलियम गैस नाम के टैंकर से 970 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी चालक बाड़मेर निवासी तुलसाराम को सदर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक साल से इस काम को कर रहा है। उसके खिलाफ बिहार में दो केस दर्ज हैं। बता दें कि सदर थाना पुलिस सोमवार को राजस्थान के बाडमेर जिले के गांव नेतराड़ के आजाद नगर निवासी तुलसाराम को 970 पेटी अंग्रेजी शराब सहित पकड़ा था। आरोपी शराब को गैस टैंकर में भरकर ले जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी तुलसाराम शराब को कुंडली एक्सप्रेस वे तक पहुंचाने की एवज में 50 हजार रुपये मिलने थे। उससे पहले ही वह पकड़ा गया। वहीं जब टैंकर की जांच की गई तो उसके इंजन नंबर भी आरसी से मेल नहीं खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से कर रहा शराब की तस्करी

मामले की जांच कर रहे राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी को उस जगह पर ले जाया जाएगा, जहां से वह शराब के टैंकर को लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक्साइज के केस दर्ज है। वह एक साल से यह कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed