{"_id":"6861815ba33057f91d0014bc","slug":"the-accused-arrested-for-posting-photos-with-weapons-on-social-media-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-136199-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
रतिया पुलिस गिरफ्त में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाला आरोपी ,स्त्रोत पुलिस पीआरओ
- फोटो : नाले में उगी घास।
रतिया। सदर पुलिस ने गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने के मामले में इंप्लाइज कॉलोनी निवासी राहुल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में पहले भी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना सदर रतिया के प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को पीएसआई संजय कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि की कुछ युवकों ने मिलकर राणा ग्रुप हरियाणा नामक गैंग बनाया हुआ है। इसकी इंस्टाग्राम आईडी भी संचालित की जा रही है।
इसमें कुछ युवकों राहुल, राजन कंबोज बोड़ा, रोहित राणा निवासी भूंदड़ा, साहिल निवासी नहर कॉलोनी, हरमन निवासी दिगोह, मक्खन निवासी रतिया और शक्ति निवासी सुखलमपुर सहित कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों जैसे तलवारों और कापे के साथ वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ऐसे वीडियो डालकर इनका उद्देश्य लोगों में दहशत फैलाना और गुंडागर्दी का माहौल पैदा करना प्रतीत होता है। पुलिस ने जब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई तो यह जानकारी सही मिली। इस पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
जांच अधिकारी ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस इस मामले पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस केस में नामजद अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।