फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tension of pension... disabled people are running around

Fatehabad News: पेंशन की टेंशन...दिव्यांग काट रहे चक्कर

Mon, 21 Jul 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tension of pension... disabled people are running around
पेंशन न बनने काे लेकर समाधान ​शिविर में ​शिकायत देने पहुंचे व्हील चेयर पर बैठा नेकी राम व परिजन
फतेहाबाद। गांव धारनियां निवासी नेकी राम दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए कई माह से विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नेकी राम अधिकारियों के समक्ष अपनी व्यथा बयां की।
विज्ञापन

इस पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अनुराग ढालिया को जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। नेकी राम के साथ आए परिजन मुकेश कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले नेकी राम की दिमाग की नस फट गई थी। इलाज के दौरान वह मानसिक रूप से दिव्यांग हो गए। काफी समय तक इलाज चला।
विज्ञापन

मुकेश के अनुसार उनके के घर कोई भी कमाने वाला नहीं है। जमा पूंजी इलाज में खर्च हो गई। स्वास्थ्य विभाग से करीब 6 माह पहले नेकीराम का दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनवा चुके हैं फिर भी उनको दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुकेश ने बताया कि इस बारे में 21 अप्रैल को सीएम विंडो पर शिकायत दी थी लेकिन अधिकारियों ने बिना शिकायतकर्ता को बुलाए फाइल बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके संबंध में वे अधिकारियों से मिलने के लिए आए थे। पेंशन बनवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। नेकी राम ने बताया कि उसका एक बेटा पढ़ाई कर रहा है। उसके परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा बताई जा रही है। वहीं इस संबंध में जब जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed