{"_id":"64bc159e5c43d0e1b1079b46","slug":"tender-issued-for-the-third-time-to-install-recharge-bore-in-the-outer-colonies-of-the-city-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2562-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर की आउटर कॉलोनियों में रिचार्ज बोर लगाने के लिए तीसरी बार टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर की आउटर कॉलोनियों में रिचार्ज बोर लगाने के लिए तीसरी बार टेंडर जारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की आउटर कॉलोनियों में पानी निकासी का प्रबंध न होने पर रिचार्ज बोर लगाने का पार्षदों ने प्रस्ताव दिया था। लेकिन तीन माह से नगर परिषद को रिचार्ज बोर लगाने के लिए एजेंसियां ही नहीं मिल रही है। नगर परिषद ने तीसरी बार फिर से रिचार्ज बोर लगाने के लिए टेंडर जारी किया है।
ये टेंडर अब 28 जुलाई को खोला जाएगा। शहर के वार्ड नंबर 15, 16, 17, 23 और 27 में रिचार्ज बोर लगाने का टेंडर लगाया गया है। इन वार्डों में हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आजाद नगर, आदर्श नगर आदि कॉलोनियां आती है। यहां पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से रिचार्ज बोर लगाए जाने है। नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यहां पर बारिश पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। मई माह में बारिश पानी निकासी को लेकर नगर परिषद में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पार्षदों ने रिचार्ज बोर लगाने के प्रस्ताव दिए थे।
नगर परिषद ने ये भी लगाए दोबारा टेंडर
सतीश कॉलोनी में गली नंबर एक में सड़क निर्माण
मॉडल टाउन में आठ सिक्योरिटी गेट
भीमां बस्ती में पानी वाली टंकी के पास शौचालयों का निर्माण
मॉडल टाउन के आदर्श पार्क में निर्माण कार्य
बीघड़ रोड पर स्थित कम्युनिटी सेंटर में 21 लाख से मरम्मत कार्य
कोट
नगर परिषद द्वारा विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगाए जा रहे हैं। आउटर कॉलोनियों में पानी निकासी के लिए रिचार्ज बोर लगाए जाने हैं। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया जारी है। नियम अनुसार एजेंसी आने के बाद काम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-राजेंद्र सिंह, खिंची, प्रधान, नगर परिषद