फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temple will be built in 100 crore rupees

100 करोड़ रुपये से अग्रोहा में बनेगा अग्रवाल समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी का मंदिर

Mon, 28 Jun 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Temple will be built in 100 crore rupees
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला में जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश गर्ग ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। गोपाल शरण ने समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी के अग्रोहा में बनने वाले विराट मंदिर के स्थापना समारोह में 17 जुलाई को अग्रोहा पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि मां लक्ष्मी मंदिर निर्माण में 100 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है यह विश्व का अपने आप में अनोखा मंदिर होगा। यहां धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी संभावनाएं बनेंगी। इससे अग्रोहा व आसपास के क्षेत्र का विकास होगा। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सहसंयोजक विजय अग्रवाल ने प्रत्येक घर से मंदिर में एक ईंट व एक रुपया लगाने का आह्वान किया। उन्होंने देवीदयाल तायल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। बैठक में मुख्य जिला संयोजक धनंजय सहित जिले की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रधान राजेश गर्ग, उपाध्यक्ष सोनू बंसल, सचिव मुकेश बंसल, युवा जिलाध्यक्ष नमन सिंगला, महिला विंग जिलाध्यक्ष रेणु बड़ोपलिया, जिला महासचिव रश्मि, जिला कोषाध्यक्ष स्वाति, जिला सचिव दीपांशी तथा अग्रवाल सभा के सचिव राकेश बंसल, रामकुमार, सुशील बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed