फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperatures will drop further from today

Fatehabad News: पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला, आज से तापमान में आएगी और गिरावट

Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temperatures will drop further from today
हिसार। रविवार को सक्रिय हुआ एक पश्चिमी विक्षोभ सोमवार रात तक आगे निकल गया। मंगलवार से तापमान में और गिरावट आएगी। इस दौरान प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पूर्वी व उत्तरी जिलों में रविवार को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक करनाल में 12.6 मिमी, कुरुक्षेत्र में 0.5, यमुनानगर 0.5 मिमी बारिश हुई। हालांकि सोमवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब 15 दिसंबर तक तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में शीत लहर का प्रकोप रहेगा और रात का तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। वहीं, दिन का तापमान भी 20 डिग्री से नीचे आ जाएगा। जिन क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है, वहां एक दो दिन में कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में ये रहा दिन व रात का तापमान
शहर-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-21.4-10.5

हिसार-21.1-5.4
करनाल-20.8-9.8

नारनौल-26.5-9.2
रोहतक-18.4-9.8

सिरसा-22.6-9.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed