फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperature dropped by six degrees due to clouds and drizzle; a chill set in

Fatehabad News: बादलों और बूंदाबांदी से छह डिग्री गिरा तापमान, ठंड का हुआ अहसास

Sun, 11 Oct 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by six degrees due to clouds and drizzle; a chill set in
शहर के पुराने बस अड्डें के सामने से बूंदाबांदी के दौरान गुजरते हुए लोग। संवाद
फतेहाबाद। जिले में रविवार को मौसम बदलने से अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में ठंडक बढ़ने से नरमा की चुगाई और सरसों की बिजाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। किसान रामप्रताप, मोहर सिंह, भगवानदास, कांशीराम और श्रवण ने बताया कि खेतों में नरमा की चुगाई और सरसों की बिजाई का काम चल रहा है। अचानक मौसम बदलने और बूंदाबांदी से काम प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

नरमा की चुगाई कर रहे किसान चाहते हैं कि मौसम साफ रहे ताकि फसल का काम समय पर पूरा हो सके। वहीं सरसों की बिजाई कर रहे किसान भी मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धान कटाई प्रभावित होने का डर
दूसरी ओर धान की कटाई करने वाले किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खेतों में धान की फसल पक कर तैयार है और कई जगह कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से कटाई तथा फसल को सुखाने के काम में परेशानी आने की आशंका है। किसानों को डर है कि यदि मौसम खराब होता है तो धान की कटाई प्रभावित हो सकती है।

------------
:: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। जिससे 14 से 16 अक्तूबर के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादलवाही तथा हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार है। इसके बाद मौसम खुश्क रहने के आसार हैं।
- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed