फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Team caught electricity theft at 6 places, fined Rs 4 lakh

टीम ने 6 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी, 4 लाख रुपये जुर्माना लगाया

Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Team caught electricity theft at 6 places, fined Rs 4 lakh
बिजली निगम की टीमों ने चोरी रोकने के उद्देश्य से क्षेत्र में छापे मार कर क्षेत्र में 6 जगहों पर बिजली की चोरी पकड़ी है। निगम ने करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली निगम के सीए दलीप लोढ़ा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के लिए निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम की टीम जेई देवीलाल, विजय सिंह, ओम कुमार, राजेश कुमार, हनुमान सिंह, धर्म सिंह, दयाराम, लाल सिंह, रमेश कुमार व संदीप कुमार की टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने उपभोक्ता भट्टू मंडी निवासी बजरंग पर 59 हजार 712 रुपये, भट्टू गांव निवासी प्रदीप पर 1 लाख 88 हजार 203 रुपये, भट्टूकलां निवासी राजबीर पर 33 हजार 820 रुपये, अमर सिंह पर 30 हजार 368 रुपये, धर्मपाल पर 82 हजार 319 रुपये व अनिल कुमार पर 3 हजार 592 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed