{"_id":"68fa645f09b07f0b9e0f30ed","slug":"teachers-to-protest-for-their-demands-on-the-7th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142448-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मांगों के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मांगों के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन सात को
Thu, 23 Oct 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद । हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सात नवंबर को जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो प्रदेशभर के शिक्षक 8 नवंबर पानीपत में शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन करेंगे।
जिलास्तरीय प्रदर्शन की तैयारियों के लिए अध्यापक संघ की बैठक संगठन के कार्यालय में वीरवार को जिला प्रधान राजपाल मित्ताथल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव देसराज माचरा ने किया। बैठक में विशेष तौर पर उप महासचिव कृष्ण नैन, राज्य ऑडिटर सुरजीत दुसाद, राज्य सचिव पूनम रानी, जिला उपप्रधान डॉक्टर नीतू डुडेजा ने भी भाग लिया।
अध्यापक नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के कैशलेस मेडिकल सुविधाओं को अभिभावकों के लिए भी बिना आय सीमा के शुरू करने, प्रदेश में 30 हजार से अधिक खाली पड़े शिक्षकीय पदों पर नियमित भर्ती, गैर शैक्षणिक कार्यों की अधिकता पर रोक लगाने, टेट बारे पुनर्विचार याचिका डालने, मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति सहित कई मांगों को लेकर संघ ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है।