{"_id":"687be153a6248a43b7064fd4","slug":"teachers-and-parents-will-protest-at-the-block-education-officers-office-on-22-july-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137175-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अध्यापक-अभिभावक 22 जुुलाई को करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अध्यापक-अभिभावक 22 जुुलाई को करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन
Sat, 19 Jul 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में अध्यापक संघ की बैठक में आंदोलन को लेकर चर्चा करते पदाधिकारी
फतेहाबाद। मांगों को लेकर अध्यापकों और अभिभावकों की ओर से 22 जुलाई से जिले के सभी 6 खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। फतेहाबाद खंड व भूना में 22 जुलाई को, टोहाना में 23 जुलाई व भट्टूकलां में 24 जुलाई को धरने दिए जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
एएचपीसी वर्कर यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजपाल मिताथल ने की व संचालन जिला सचिव देसराज माचरा ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर संघ के राज्य उपमहासचिव सचिव कृष्ण नैन उपस्थित हुए। बैठक में हिसार जिले के गांव बास बादशाहपुर के प्राइवेट स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य की हत्या की निंदा की गई। 1 से 3 अगस्त तक खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने व पाठ्यक्रम में हुए बदलाव पर नजर रखने के लिए चर्चा की गई।
कृष्ण नैन ने स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का दोबारा गठन करने के निर्णय का विरोध किया। राज्य सचिव पूनम रानी व ऑडिटर सुरजीत दुसाद ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं और माध्यमिक कक्षाओं के लिए अभी तक पूर्ण रूप से पाठ्यपुस्तकें भी नहीं मिली हैं। जिला प्रधान राजपाल मिताथल ने कहा कि जिले के सभी खंडों पर स्कूलों को बचाने के लिए अध्यापक प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा आंदोलन करने के लिए भी अध्यापकों को तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से बेगराज के अलावा राधेश्याम, राजेंद्र, सतपाल ढाका, अजय बेनीवाल, दलबीर सिंह, नरेश कुमार, हरपाल हुड्डा , मुरारी लाल, विनोद सिला आदि उपस्थित रहे।