फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers accused government school principal of molestation

Fatehabad News: सरकारी स्कूल के प्रिसिंपल पर शिक्षिकाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers accused government school principal of molestation
फतेहाबाद। फतेहाबाद सदर थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी स्कूल प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच डीएसपी जयपाल सिंह ने शुरू कर दी है। वहीं, एक शिक्षिका के सामने आने के बाद अन्य शिक्षिकाओं ने भी प्रिसिंपल पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में महिला शिक्षिका ने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। करीब आठ माह पहले इस स्कूल में स्थानांतरित होकर आई हूं। आरोप है कि 12 दिसंबर 2023 को स्कूल प्रिंसिपल ने अपने कक्ष में विद्यालय के कार्य के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी प्रिंसिपल उसे बदनीयती से देखने लगा। उसने कहा कि कमाल की दिखती हो। इसके बाद एक दिन उसने टाइम टेबल को लेकर अनुरोध किया। आरोप है कि उसने मुझसे कहा कि आप मुझे खुश कर दीजिए और मैं आपके सारे क्लास हटा दूंगा। छुट्टी लेने पर एक दिन पहले कहा कि आपको जब भी कोई निजी समस्या हो तो मुझे पर्ची में लिखकर दे दिया करो, मैं किसी को नहीं बताउंगा। इसके बाद आरोपी ने निवास स्थान के बारे में पूछा। इसके बाद जब उसने अन्य महिला शिक्षिकाओं से समस्याएं बताईं। इस पर अन्य शिक्षिकाओं ने प्रिंसिपल पर बदनीयती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अन्य शिक्षिकाओं ने कहा कि लोकलाज से डर से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


कोट



इस मामले को लेकर शिकायत आई है। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।

- जयपाल सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed