फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Talwar hangs on NHM recruitment, interview for DPM post canceled

Fatehabad News: एनएचएम भर्ती पर लटकी तलवार, डीपीएम पद का साक्षात्कार रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Talwar hangs on NHM recruitment, interview for DPM post canceled
फतेहाबाद का सिविल सर्जन कार्यालय।
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद द्वारा एनएचएम के अलग-अलग पदों पर की जा रही भर्ती प्रक्रिया पर तलवार लटक गई है। नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर की तरफ से सिविल सर्जन को पदों पर भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय ने मंगलवार को डीपीएम पद (जिला प्रोग्राम मैनेजर) को लेकर होने वाले साक्षात्कार को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

ये साक्षात्कार बुधवार को होना था। इससे पहले सिविल सर्जन कार्यालय एनएचएम के 6 अलग-अलग पदों पर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की लिखित और कंप्यूटर परीक्षा ले चुका है। विभाग ने अब मेरिट सूची जारी करनी थी लेकिन उससे पहले एनएचएम की जारी हुई नई गाइडलाइन ने अभ्यर्थियों को झटका दिया है। अब सिविल सर्जन ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। मार्गदर्शन के बाद ही सिविल सर्जन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। अगर भर्ती नई गाइडलाइन से करवाने के निर्देश आते है तो ये रद भी हो सकती है।
विज्ञापन


एनएचएम के इन पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया
सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से एनएचएम के जिला प्रोग्राम मैनेजर, फाइनेंस सह कम परामर्श, प्रबंधन सहायक, मानसिक सामाजिक कार्यकर्ता, सैनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट एनएचएम की तरफ से पद भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है। सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर मार्गदर्शन मांगा गया है कि भर्ती को पहले की गाइडलाइन से पूरा किया जाए या फिर नई गाइडलाइन से की जाए। उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed