फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Taking advantage of the leave of officials, an attempt was made to capture land worth crores.

Fatehabad News: अधिकारियों की छुट्टी का फायदा उठाकर करोड़ों की जमीन पर कब्जे का प्रयास

Sun, 30 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 30 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Taking advantage of the leave of officials, an attempt was made to capture land worth crores.
भूना। नगर पालिका के कई पार्षद मौके पर अवैध निर्माण को रोकते हुए
भूना। उकलाना रोड स्थित सब्जी मंडी के मुख्य गेट के समीप नगर पालिका की खाली जमीन पर रविवार को छुट्टी का फायदा उठाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। सुबह के समय ही कई राजमिस्त्री व मजदूरों की टीम ने तेजी से दुकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य होते देख आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना नगरपालिका अधिकारियों और क्षेत्र के पार्षदों को दी। रविवार को सरकारी अवकाश होने के कारण अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन नगर पालिका के वाइस चेयरमैन और पार्षद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद रोहतास गोयल, पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी, पार्षद रोहतास जांगड़ा, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग शर्मा और पूर्व पार्षद ईश्वर पहाड़ी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सब्जी विक्रेता एक व्यापारी नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। पूछताछ करने पर कब्जाधारी दुकानदार ने कहा कि उसकी दुकान बनाने की मंशा नहीं थी बल्कि वह सिर्फ पेड़ी लगाने का इरादा रखता था। हालांकि, पार्षदों ने इसे साफ तौर पर जमीन हड़पने की कोशिश बताते हुए तुरंत निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए।

पार्षदों ने बताया कि पहले यह दुकान नगर पालिका की थी, जिसे सरकार की नीति के तहत 20 वर्षों के किरायेदार को कलेक्टर रेट भरवाकर स्वामित्व में दे दिया गया था लेकिन अब दुकानदार बगल में स्थित नगर पालिका की करोड़ों मूल्य की खाली जमीन, जहां पहले सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था और कुछ महीने पहले ही तुड़वाया गया था, को कब्जाने की कोशिश में था।







पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी ने कहा कि शहर में गरीबों के खोखे और रेहड़ियां हटाने में प्रशासन सक्रिय दिखाई देता है, जबकि प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश पर सभी चुप रहते हैं।


-----







रविवार को अवकाश होने के बावजूद अवैध निर्माण की सूचना मिली, जिसके बाद पार्षदों ने मौके पर जाकर कार्य रुकवाया है। सोमवार को इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-दीपक कुमार, सचिव, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed