फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Symptoms of H3N2 found in 55-year-old patient, sample sent to Agroha

Fatehabad News: 55 वर्षीय मरीज में मिले एच3एन2 के लक्षण, सैंपल अग्रोहा भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of H3N2 found in 55-year-old patient, sample sent to Agroha
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ओपीडी में जांच के दौरान गांव एमपी रोही निवासी 55 वर्षीय मरीज में एच3एन2 के लक्षण मिले हैं। अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक मरीज को घर पर आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो विभाग लक्षणों के आधार पर उपचार शुरू करेगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग फिलहाल उन मरीजों के सैंपल ले रहा है जिनमें गंभीर लक्षण है।
विज्ञापन

जिले में से अब तक स्वास्थ्य विभाग सात मरीजों के सैंपल अग्रोहा लैब में भेज चुका है। इसमें छह सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी एक सैंपल की रिपोर्ट आनी है। हालांकि हिसार में दाखिल जिले के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। 30 वर्षीय एक मरीज की एच3एन2 और दूसरे मरीज की इन्फ्लूएंजा वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हालांकि दोनों मरीजों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

इधर, अस्पतालों में फ्लू मरीजों की ओपीडी बढ़ी
मौसम में बदलाव के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में फ्लू मरीजों की ओपीडी भी बढ़ी है। जुकाम-खांसी के उपचार को लेकर सरकारी अस्पताल में रोजाना 120 से 140 तक मरीज पहुंच रहे है। विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण फ्लू बढ़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे है। ऐसे में फास्टफूड से परहेज करें और फ्रेश खाना ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एच3एन2 को लेकर ओपीडी में एक मरीज में लक्षण मिले हैं। मरीज के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed