{"_id":"68caefb0f92289958e08af5f","slug":"suspected-smuggling-a-cow-found-dead-in-the-field-banned-drugs-and-iron-rods-seized-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140539-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तस्करी का शक...मैदान में मृत मिली गाय, प्रतिबंधित दवा व लोहे का कंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तस्करी का शक...मैदान में मृत मिली गाय, प्रतिबंधित दवा व लोहे का कंडा बरामद
विज्ञापन
सूचना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस।
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर एक खाली मैदान में मृत गाय मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह गो रक्षक दल को सूचना मिली, जिसके बाद दल के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ ही बस स्टैंड चौकी पुलिस और डायल-112 टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
गो रक्षक दल के सदस्य कुलदीप ने बताया कि मौके से प्रतिबंधित दवाएं और एक लोहे का कंडा बरामद हुआ है, जिससे गो तस्करी की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि गाय कुछ दिन पहले मर गई थी और किसी ने उसे यहां फेंक दिया। हालांकि, गो रक्षक दल इस दावे से सहमत नहीं है और इलाके में गो तस्करी की गतिविधियों की संभावना जता रहा है।
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि गाय का पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्राथमिक जांच में गाय की मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है, फिर भी मामले की जांच जारी है।