फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Surendra Arya became in-charge of Fatehabad and Ved Phulan Sirsa BJP.

Fatehabad News: सुरेंद्र आर्य फतेहाबाद व वेद फुलां सिरसा भाजपा के बने प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Surendra Arya became in-charge of Fatehabad and Ved Phulan Sirsa BJP.
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार फतेहाबाद के नए जिला प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री सिरसा निवासी सुरेंद्र आर्य को सौंपी गई है। वहीं, फतेहाबाद निवासी वेद फुलां को सिरसा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल जैसे दिग्गज नेताओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सेवा कर चुके सुरेंद्र आर्य 1975 में एबीवीपी में सक्रिय हुए। 1980-82 तक वह एबीवीपी में प्रदेश मंत्री रहे। 1982-85 तक वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। शिक्षा विभाग में 35 वर्षों की सेवा के उपरांत 2016 में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए। शिक्षा विभाग में रहते हुए सर्व शिक्षा अभियान एवं साक्षर भारत मिशन का जिला स्तर पर संचालन भी किया। 2014 से 2016 तक सांसद आदर्श ग्राम योजना के जिला समन्वयक के रूप में योजना का संचालन किया। आरएसएस के सिरसा जिला संपर्क प्रमुख के रूप में सेवाएं देते हुए भाजपा में दायित्व मिला। 2021 से अब तक भाजपा में प्रदेश मंत्री के रूप सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, वेद फुलां भी इससे पहले कैथल जिले के प्रभारी व फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed