फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Supporters of the newly appointed BJP district president put up hoardings, the city council got them removed

Fatehabad News: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के लगाए होर्डिंग, नगर परिषद ने हटाए

Tue, 18 Mar 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Supporters of the newly appointed BJP district president put up hoardings, the city council got them removed
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर होर्डिंग उतारते हुए नगर परिषद कर्मचारीस्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा के समर्थकों ने लालबत्ती चौक पर बधाई को लेकर होर्डिंग लगवाए थे। जिन्हें 24 घंटे के अंदर ही नगर परिषद प्रशासन ने हटवा दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अवैध होर्डिंग को लेकर नगर परिषद प्रशासन कार्रवाई पहले भी जारी रहती है। बताया ये भी जा रहा है कि लालबत्ती चौक पर चार दिन पहले भी एक एसोसिएशन ने बिना अनुमति होर्डिंग लगवा दिए थे। इसको लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने उक्त होर्डिंग हटवा दिए थे। अब शहर के लालबत्ती चौक पर नगर परिषद कार्यालय के सामने अवैध रूप से लगे होर्डिंग हटवाए गए हैं।
विज्ञापन


निदेशक ने पिछले दिनों लगाई थी फटकार

नगर निकाय के निदेशक ने पिछले दिनों शहर फतेहाबाद शहर का निरीक्षण किया था। इस दौरान निदेशक को शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे मिले थे। निदेशक ने जब अधिकारियों से इनकी अनुमति मांगी तो किसी की नहीं थी। इसके बाद होर्डिंग लगाने वाली एजेंसियों और लगवाने वालों के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नगर परिषद ने तय किए हुए हैं रेट

शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने 19 जगह निर्धारित कर रखी हैं। इन जगहों पर होर्डिंग लगाने के लिए नगर परिषद ने रेट तय किए हुए हैं। होर्डिंग लगाने के लिए ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed