{"_id":"6862cc28b5413e3fc10c799b","slug":"summer-vacation-is-over-schools-are-ready-to-welcome-students-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136223-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूल विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूल विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तैयार
Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय भड़ोला वाली में सफाई करते करते हुए कर्मचारीस्त्रोत स्कूल प्रशासन
फतेहाबाद। स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश सोमवार को खत्म हो गए। विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से स्कूल खुल गए। दूसरी तरफ सोमवार को दिनभर शिक्षक स्कूल में सफाई करने और करवाने में जुटे रहे।
शिक्षा विभाग ने एक माह से बंद पड़े स्कूलों में सफाई के निर्देश दिए थे। आंधी के कारण स्कूलों में जमा मिट्टी को हटाया गया। यहां तक कक्षाओं में पानी से सफाई की गई। पेयजल टंकियों की भी सफाई करवाई गई।
स्कूलों में सफाई कर्मियों के पद खाली होने से कई शिक्षकों को खुद झाडू उठानी पड़ी। जिले में 620 स्कूल हैं। इनमें 386 प्राइमरी स्कूलों में से करीब 290 में सफाईकर्मी नहीं हैं। हालात ये है कि कई स्कूलों में विद्यार्थियों को खुद सफाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल
फतेहाबाद 104 20 16 25 165
भूना 52 4 6 21 83
भट्टूकलां 38 6 5 17 66
टोहाना 67 18 4 20 109
रतिया 92 26 3 24 145
जाखल 33 8 2 9 52
कुल 386 82 36 116 620
-
आठ हजार रुपये प्रति माह मिलने थे, नहीं मिले
शिक्षा विभाग ने दो साल पहले निर्देश जारी किए थे कि जिन स्कूलों में सफाईकर्मी नहीं है वहां पर आठ हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से रख सकते हैं। हालात ये है कि एक साल में एक बार ही राशि मिल रही है। इस वजह से शिक्षकों को खुद ही स्कूल में सफाई करवानी पड़ रही है।
-
प्राइमरी स्कूलों में सफाई व्यवस्था की हालात बेहद खराब है। 386 में से 290 से ज्यादा स्कूलों में सफाई कर्मचारी नहीं है। इसके चलते शिक्षकों को अपने स्तर पर करवानी पड़ रही है। विभाग ने आठ हजार रुपये प्रति माह देने के निर्देश दिए थे लेकिन हालात ये है कि साल में एक बार ही राशि दी जा रही है।
- विकास टुटेजा, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
-
ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो गए हैं। पहले की तरह से ही मंगलवार को स्कूल खुलेंगे। स्कूलों में सफाई आदि की व्यवस्था करवाई जा चुकी है।
-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।