फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Suicide note will be examined in forensic lab, writing will be matched

सुसाइड नोट की फोरेंसिक लैब में होगी जांच, राइटिंग का होगा मिलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Suicide note will be examined in forensic lab, writing will be matched
फतेहाबाद। शहर के भूना बाईपास पर गाड़ी में गुरुग्राम निवासी बिल्डर एवं किराना व्यापारी सचिन सिंगला द्वारा हाथ और पैर की नस काटकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक सचिन सिंगला से बरामद सुसाइड नोट की फोरेंसिक लैब में जांच करवाएगी। सुसाइड नोट को मधुबन लैब में भेजा जाएगा। यहां पर सुसाइड नोट में सचिन सिंगल की हैंड राइटिंग का मिलान किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के लिए आरोपियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मृतक सचिन की पत्नी की शिकायत पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

ये था मामला
फतेहाबाद के भूना बाईपास पर वीरवार दोपहर को गुरुग्राम निवासी बिल्डर और किराना व्यापारी सचिन सिंगला ने हाथ और पैर की नस काटकर सुसाइड कर लिया था। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। मामले में शहर पुलिस ने सचिन सिंगला की पत्नी नीतू की शिकायत पर 24 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेने है लेकिन वह देने से मना कर रहे थे। इसके चलते पति ने तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कोट
सचिन सिंगला आत्महत्या मामले में जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले में सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब में जांच करवाई जाएगी और हैंड राइटिंग का मिलान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश चुघ, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed