{"_id":"67d9b566cad3b5139c08ff14","slug":"suicide-note-found-in-deceased-ajits-car-former-sarpanch-accused-of-forcing-him-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-130874-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व सरपंच ने खुदकुशी के लिए किया मजबूर, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व सरपंच ने खुदकुशी के लिए किया मजबूर, सुसाइड नोट मिला
Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव हड़ौली के पास सोमवार दोपहर को थेड़ी निवासी अजीत द्वारा जहरीला पदार्थ निगल मौत हो जाने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मृतक की कार से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने गांव के एक पूर्व सरपंच पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
जिसके बाद सदर पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनिया की शिकायत पर उक्त पूर्व सरपंच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी सोनिया ने आरोप लगाया कि पति अजीत सिंह खेतीबाड़ी के साथ-साथ आढ़त की दुकान भट्टू अनाज मंडी में करता था। सोनिया के अनुसार वर्ष 2015 में उसने गांव के सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। पति अजीत सिंह ने गांव के ही सुरेश कुमार पूर्व सरपंच थेड़ी को चुनाव में खर्च प्रबंधन बनाया हुआ था।
चुनाव में खर्च का पूरा लेन-देन सुरेश के हाथ में था। हिसाब करने के बाद सुरेश कुमार की तरफ सात लाख रुपये बकाया रह गए थे। पति ने सुरेश से कई बार रुपये मांगे। पहले तो वह कहता रहा की आपके पैसे जल्द वापस कर दूंगा। लेकिन सुरेश ने पैसे नहीं दिए, जिससे पति परेशान रहने लगा। सोनिया के अनुसार पति ने इस बारे में उसे कई बार बताया कि जब भी सुरेश से सात लाख रुपये मांगता हूं तो वह नहीं देता है। अब पिछले कुछ समय से पैसे मांगने पर धमकी भी दे रहा था। आरोप है कि इसी से परेशान होकर मेरे पति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनिया की शिकायत पूर्व सरपंच सुरेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सुसाइड नोट में परिजनों व बच्चों से मांगी माफी
अजीत ने सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि मेरे सभी रिश्तेदार व दोस्तों इस काम के लिए मुझे माफ करना। मेरे बच्चों व मेरी माता मुझे माफ करना। मैं काफी परेशान हो गया था। मैंने सुरेश कुमार पुत्र मनफूल सिंवर निवासी थेड़ी को सात लाख रुपये दे रखे हैं। मेरे मांगने पर गाली गलौज करता है। मैंने इसकी वजह से सुसाइड किया है। जो मेरी बेटी तनीषा व रजत बेटा व मेरी पत्नी सोनिया मुझे माफ करना। तनिषा बेटा तेरे को आईपीएस बन मेरा सपना साकार करना।