{"_id":"660af1c7299386223f0c4724","slug":"students-will-get-free-admission-in-the-first-class-of-private-school-within-one-kilometer-radius-fatehabad-news-c-21-hsr1034-352813-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विद्यार्थी को एक किलोमीटर दायरे के निजी स्कूल की पहली कक्षा में मिलेगा निशुल्क दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विद्यार्थी को एक किलोमीटर दायरे के निजी स्कूल की पहली कक्षा में मिलेगा निशुल्क दाखिला
Mon, 01 Apr 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। निजी स्कूलों को अपने क्षेत्र के करीब एक किलोमीटर दायरे में आने वाले पात्र विद्यार्थियों के कक्षा पहली में निशुल्क दाखिले करने होंगे। इसको लेकर 25 फीसदी सीटें रिजर्व हैं। विद्यार्थी का दाखिला कक्षा पहली या फिर इससे पहले की कक्षा नर्सरी, एलकेजी या फिर यूकेजी जो उपलब्ध है उसमें करना होगा।
शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 में मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के सेक्शन (12)(1) (सी) के प्रावधान अनुसार दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत पात्र विद्यार्थी 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि विभाग ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि ये योजना 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों के लिए है।
-- -- -- -- --
ये जारी किया गया है शेड्यूल
आवेदन करने की आखिरी तारीख - 15 अप्रैल
लॉटरी द्वारा ड्रा - 18 अप्रैल
दाखिले की अंतिम तारीख - 22 अप्रैल
प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले - 23 अप्रैल से 29 अप्रैल
-- -- -- --
परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख रुपये से कम हो आय
शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक इस योजना के तहत निजी स्कूलों को कुल सीटों का 25 फीसदी की सीमा तक पात्र विद्यार्थी का दाखिला करना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावक की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होनी चाहिए। इसकी पुष्टि परिवार पहचान पत्र से की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
स्कूलों में तिलक के साथ हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार को प्रवेश उत्सव शुरू हो गया। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में सुखमणी साहिब के पाठ किया गया। नई कक्षाओं में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह भी देखा गया।
-- -- -- -- --
निजी स्कूलों को आरटीई के तहत कक्षा पहली में नियम अनुसार दाखिला करना होगा। इसको लेकर निदेशालय ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी