फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students arrived for admission in PG tomorrow, the last day to deposit fees.

Fatehabad News: पीजी में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी कल फीस जमा करवाने का अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students arrived for admission in PG tomorrow, the last day to deposit fees.
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में पीजी में दा​खिले के लिए जानकारी लेते हुए विद्यार्थी
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। इसके चलते शनिवार को विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए महाविद्यालयों में पहुंचे। हालांकि पहले दिन दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। सोमवार को फीस जमा करवाकर दाखिला लेने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय भूना में एम.कॉम में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी की कट ऑफ 73.94 फीसदी रही है। इसके अलावा एमए हिंदी में 77.14 और एमए इंग्लिश में 70.48 फीसदी रही है। हालांकि कई महाविद्यालयों में सीटों से भी कम आवेदन आए हैं। विभाग 8 अगस्त से खाली सीटों पर ओपन काउंसिलिंग शुरू करेगा। वहीं आईटीआई में चौथे राउंड के तहत दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। 30 जुलाई को सीट अलॉटमेंट की गई थी। सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर शनिवार को छुट्टी के दिन भी आईटीआई खुली रही और दाखिले हुए। रविवार को भी आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

स्नातक में पोर्टल खुलने का इंतजार में महाविद्यालय

स्नातक में फिजिकल काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं। स्नातक में खाली सीटों को भरने के लिए महाविद्यालय अब पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पोर्टल खुलने के बाद ही दाखिले से वंचित विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे। जिले में 10 महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले के लिए सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना के राजकीय महाविद्यालय की ये रही है पहली मेरिट सूची
कैटेगरी एम.कॉम एमए हिंदी एमए इंग्लिश
ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी 73.94 77.14 70.48
हरिणाण ओपन जनरल कैटेगरी 53.55 67.05 62.56
इडब्ल्यूएस ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी -- 67.59 58.41
इडब्ल्यूएस हरियाणा ओपन जरनल कैटेगरी -- 49 --
एससी -- 64.81 58.42
डीएससी -- 56.66 53..55
बीसीए -- 53.23 53.23
बीसीबी -- 61.14 56.42
कोट
पीजी में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। सोमवार तक विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
- सुरेंद्र ज्याणी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed