फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Storekeeper in the name of the doctor's wife's job Hdpe 15 million

नौकरी के नाम पर स्टोरकीपर ने 15 लाख हड़पे

Wed, 16 Jul 2014 12:40 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 16 Jul 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन

 सामान्य अस्पताल में नियुक्त बालरोग विशेषज्ञ डॉ. दलीप तंवर की पत्नी को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनके ही विभाग में कार्यरत स्टोरकीपर ने 15 लाख का चूना लगा दिया। दलीप तंवर की शिकायत पर शहर पुलिस ने मंगलवार को स्टोरकीपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. दलीप तंवर फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में डॉ. तंवर ने बताया कि बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी के कार्यालय में सुपरवाइजर के पद के लिए नियुक्तियां निकली थी। इस पद के लिए उसकी पत्नी ने आवेदन किया। इस बीच उनके  ही विभाग में  कार्यरत स्टोरकीपर के पद पर तैनात चंद्रभान पुत्र मुंशी राम निवासी गांव धारनियां जो फिलहाल सिरसा के सामान्य अस्पताल में नियुक्त हैं।
विज्ञापन


 उसके घर आया और बताया कि उसके सरकार में अच्छे संपर्क हैं और वह ले-दे कर उसकी पत्नी को सुपरवाइजर की नौकरी लगवा देगा। डॉ. तवंर ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसने चंद्रभान को 15 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय पूर्व प्रदेश सरकार ने सुपरवाइजर का परिणाम घोषित किया। उसमें उसकी पत्नी का नाम नहीं था। इस पर उसने चंद्रभान को उलाहना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो वह कहने लगा कि वह उसके पैसे लौटा देगा। लेकिन चंद्रभान ने पैसे नहीं दिए। इस दौरान कई बार पंचायतें हुई। चंद्रभान वायदे पर वायदे करता रहा। पिछले दिनों में चंद्रभान ने उसे चैक दिया। लेकिन वह चैक बाउंस हो गया। मामले के जांच अधिकारी एएर्सआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चंद्रभान के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, षड़यंत्र रचने सहित अनेक संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed