{"_id":"e9256da4e16b3697fd43b99514aae7ba","slug":"state-level-chess-competition-from-two-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय शतरंज महामुकाबला 2 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय शतरंज महामुकाबला 2 से
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चैंपियनशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। प्रतिभागी
29 सितंबर तक नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चैंपियनशिप में
प्रदेश भर से 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेकर दम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में शतरंज खिलाड़ी कौटिल्य बड़ी आयु के दिग्गज खिलाड़ियों को चुनौती देगा। एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी।
29 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
स्पर्धा में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर तक एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर कराया जा सकेगा।
विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
भिवानी में होने वाली स्पर्धा के 50 विजेता खिलाड़ियों को 4 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। अंबाला में होने वाली स्पर्धा में पहले पांच स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीमों को 11 हजार रुपये की इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
स्कूल व कॉलेज दोनों वर्गों में पहला इनाम 2100, दूसरा 1100 रुपये, तीसरा 1100, चौथा 700 व पांचवा 500 नगद देकर सम्मानित किया जाएगा।
चार आयु वर्ग में होंगे मुकाबले
भिवानी में होने वाली स्पर्धा में चार आयु वर्ग अंडर-7, 11, 15 व ओपन वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-7 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1-1-2008, अंडर-11 के लिए जन्म तिथि 1-1-2004 और अंडर-15 के लिए जन्म तिथि 1-1-2000 के बाद की होगी।
खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। महिला एवं पुरुष दोनों खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
होगा सीधा प्रसारण
एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा के अनुसार चैंपियनशिप वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों के आधार पर कराई जाएगी। स्विस सिस्टम के आधार पर इसके सात मुकाबले होंगे।
स्पर्धा के सभी राउंड लाइव प्रसारित किए जाएंगे। सीधा प्रसारण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर होगा।
जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को यात्री किराए में 75 प्रतिशत की छूट
जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा रोडवेज द्वारा यात्री किराए में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसके लिए विजेता खिलाड़ी संबंधित जिला खेल अधिकारी से संपर्क कर छूट का फायदा उठा सकते हैं।
विजेताओं को छात्रवृत्ति भी मिलेगी
चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
साथ ही अनुसूचित जाति के जो खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे उन्हें भी खेल विभाग की ओर से छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। इसकी पूरी जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर देखी जा सकती हैं।