फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special green booth established in the office of Municipal Council Tohana

Fatehabad News: नगर परिषद टोहाना के कार्यालय में स्थापित किया गया विशेष ग्रीन बूथ

Fri, 04 Oct 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Special green booth established in the office of Municipal Council Tohana
टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में बनाए गए टोहाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 68 में विशेष ग्रीन बूथ स्थापित किया गया है। यहां वोट डालने वाले मतदाताओं को एक पौधा भेंट किया जाएगा। ग्रीन बूथ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देना है।
विज्ञापन

आरओ प्रतीक हुड्डा ने बताया कि मतदाताओं को वोट के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इस तरह मतदाताओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने और पौधरोपण की आदत के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्रीन बूथ पूरी तरह से हरियाली की थीम पर आधारित हैं। मतदान केंद्र पर पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है, जिससे मतदाता प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। इन बूथों पर छोटे, सुंदर पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed