{"_id":"58d562da4f1c1be6211a3149","slug":"special-committees-probe-house-tax-disruption-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स में गड़बड़ी की जांच को बनेगी स्पेशल कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स में गड़बड़ी की जांच को बनेगी स्पेशल कमेटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते नप प्रधान दर्शन नागपाल और अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस टैक्स सर्वे में यदि आमजन को दिक्कत आ रही है और उन्हें लगता है कि इसमें गड़बड़ी हुई तो उसका निपटान करने के लिए जल्द ही एक स्पेशल कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी आमजन की शिकायतों को संबंधित नगर परिषद या नगर निगमों के सहयोग से हल करने का काम करेगी। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर फतेहाबाद नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के नेतृत्व में मिले एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कही।
नप प्रधान के अलावा सामाजिक संस्था जिंदगी के प्रधान हरदीप सिंह, पार्षद गुरचरण सिंह व मुकेश नारंग ने भी सीएम के समक्ष बीपीएल के नए सर्वे को जल्द व योग्य लोगों को ही इसमें शामिल करने, बीपीएल परिवारों को दिए गए पानी के फ्री कनेक्शनों के बिल मामले भी रखे। सीएम मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि हाउस टैक्स भरने की अंतिम तारीख में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जो लोग हाउस टैक्स भरने से वंचित रह जाएंगे और जिन्हें लगता है कि हाउस टैक्स बिल बनाने या सर्वे में किसी तरह की खामियां रही हैं तो उनका समाधान करने के लिए प्रदेश स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
मुकेश नारंग व पार्षद गुरचरण सिंह द्वारा बीपीएल सर्वे और निशुल्क पानी के कनेक्शन मुद्दे पर सीएम ने कहा कि बीपीएल सर्वे सभी जिला मुख्यालयों पर नए सिरे से जल्द ही कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार के बीपीएल सर्वे को पूरी तरह से ऑनलाइन व पारदर्शी तरीके से किया जाएगा ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और कोई गलत व्यक्ति बीपीएल श्रेणी में दर्ज न हो।