{"_id":"57756e254f1c1b0b7279abf5","slug":"sp-visit-cheak-police-station-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया टोहाना थाने का निरीक्षण, कई मामलों की जांची स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया टोहाना थाने का निरीक्षण, कई मामलों की जांची स्टेटस रिपोर्ट
fatehabad
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
टोहाना थाने मे निरीक्षण के दौरान थाना शहर प्रभारी से जानकारी लेते जिला पुलिस कप्तान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने बृहस्पतिवार को टोहाना थाना शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने में आए कई मामलों की स्टेटस रिपोर्ट जांची। साथ ही पुलिसकर्मियों को उक्त मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सिटी थाने के सभी कमरों का निरीक्षण किया और वहां तैनात सभी पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। पत्रकारों से बात करते हुए नरवाल ने कहा कि उन्होंने नशे को रोकने के लिए विशेष मिशन चलाया हुआ है। इस मामले में पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।
एसपी ने सदर प्रभारी को किया फोन जल्द करो कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान थाने में मौजूद हिसार निवासी ठेकेदार अनुपम शर्मा ने एसपी से लेबर द्वारा तार चोरी करने के मामले में कार्यवाही करने की गुहार लगाई। जिसपर ओपी नरवाल ने मौके पर ही सदर एसएचओ प्रदीप श्योराण को फोन पर इस मामले में एक दिन के अंदर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। ठेकेदार ने बताया कि उसने बिजली विभाग की ओर से कृषि संबधित लाईनों की तारे बिछाने का ठेका लिया हुआ है। गांव समैण के 220 केवी बिजलीघर से गांव बढाईखेड़ा तक बिजली की तारे बिछाने का कार्य चल रहा था। रविवार को लेबर 2 ड्रम एल्युमीनियम की तार चोरी करके ले गए।
जिसकी कीमत उन्होंने लगभग चार लाख रुपये बताई। ठेकेदार ने बताया कि इसकी शिकायत सदर थाना टोहाना में करवाई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर रोष जताते हुए उन्होंने एसपी से गुहार लगाई व एसपी ओपी नरवाल ने मौके पर ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।