{"_id":"5e1224238ebc3e87a7629105","slug":"sp-spot-line-to-sadar-police-station-in-charge-fatehabad-fatehabad-news-rtk5358116195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने सदर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने सदर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उनको लाइन हाजिर कर दिया है। सदर थाना का कार्यभार एसआई विरेंद्र सिंह को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने ये कार्रवाई सदर थाना में आने वाले फरियादियों पर इंश्योरेंस के लिए दबाव डालने को लेकर की है लेकिन अभी इसकी पुष्टि अधिकारी नहीं कर रहे हैं, तत्कालीन एसएचओ ने आरोपों को इनकार किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के पास काफी समय से शिकायतें आ रही थी कि सदर थाना प्रभारी की पत्नी एक इंश्योरेंस कंपनी में है और वह थाना में रहती है। इस दौरान अगर कोई फरियादी आता है तो उस पर इंश्योरेंस करवाने का दबाव डाला जाता है। शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन अभी एसपी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे कि किस तरह की शिकायतें आ रही थी।
वर्जन
उच्च अधिकारियों के आदेश पर लाइन हाजिर किया गया है। इंश्योरेंस को लेकर जो आरोप है वह गलत हैं। ऐसी कोई बात नहीं है।
- इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह
-----
एसएचओ के खिलाफ कुछ शिकायतें आई थी, इन शिकायतों के आधार पर सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। शिकायतों की जांच की जाएगी।
- विजय प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।