फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP made the policemen run during the parade

Fatehabad News: परेड में एसपी ने लगवाई पुलिसकर्मियों की दौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP made the policemen run during the parade
फतेहाबाद की पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन। पुलिस प्रवक्त
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को परेड करवाई और दौड़ लगवाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस लाइन में दंगा निरोधक पुलिस कंपनियों को मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
पुलिस बल को विशेष ट्रेनिंग दी गई, जिससे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह पुलिस बल हमेशा तैयार रहेगा। इस मॉक ड्रिल में उप पुलिस अधीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारियों से लेकर जिला पुलिस में तैनात सिपाही तक सभी को प्रशिक्षण दिया गया है। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन को जहां भी कमी मिली उसे दूर करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब जिले में किसी प्रकार का माहौल बिगड़ता है तो पुलिस कर्मचारियों के पास ट्रेनिंग का अभ्यास न होने के कारण समय पर दंगा नहीं रोक पाती। इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस माक ड्रिल में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाए के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम की ओर से पुलिस कर्मचारियों को आंसू गैस के गोले छोड़ना व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कंशील्ड व डंडे के साथ अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed