{"_id":"5f24632d8ebc3ea071200dfc","slug":"sold-gypsum-product-with-fake-logo-fatehabad-news-rtk5667129147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप्सम प्रोडक्ट पर फर्जी तरीके से ट्रेड मार्क लोगो लगाकर बेचा, तीन लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप्सम प्रोडक्ट पर फर्जी तरीके से ट्रेड मार्क लोगो लगाकर बेचा, तीन लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
जयपुर की एक कंपनी के ट्रेडमार्क लोगो का अवैध तरीके से इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। फतेहाबाद की अनाजमंडी दुकान संचालक ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जिप्सम प्रोडक्ट पर जयपुर कंपनी के ट्रेडमार्क लगाकर बेच दिया। मामले में शहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मैसर्ज वैदांत मिनरलर्स प्राइवेट लिमिटेड जयपुर के जनरल मैनेजर डॉ.होशियार सिंह की शिकायत पर आरोपी अनाजमंडी दुकानदार आत्मप्रकाश, हिसार के भाणी बादशाहपुर निवासी ईश्वर सिंह तथा जगजीवनपुरा फतेहाबाद निवासी महेंद्रपाल के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि आरोपियों ने जिप्सम प्रोडक्ट पर कंपनी के ट्रेडमार्क लोगो का प्रयोग करके जींद, कैथल, फतेहाबाद, नरवाना और टोहाना में बेचा गया है। मामले के मुताबिक मैनेजर ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। जनरल मैनेजर होशियार सिंह ने बताया कि कंपनी कृषि से संबंधित बायो फरटलाइजर आदि प्रोडक्ट बेचते है। कंपनी के ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड हैं। कंपनी को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि उनके ट्रेडमार्क लोगो का प्रयोग करके राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में सामान बेचा जा रहा है। पिछले दिनों टीम को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में एक फर्म पर माल का स्टॉक है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर जून माह में रेड की थी। मौके पर करीब 350 बैग बरामद हुए थे। इन बैगों पर कंपनी का ट्रेडमार्क लगा हुआ था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस के मुताबिक जब कार्रवाई की गई थी तब कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। इसके बाद मामला में याचिका कोर्ट में लगाई गई। अब कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।