फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Solar systems installed in city council and parking lot got damaged due to negligence

Fatehabad News: नगर परिषद और पार्किंग में लगे सोलर सिस्टम अनदेखी से हो गए खराब

Sun, 01 Sep 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Solar systems installed in city council and parking lot got damaged due to negligence
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय की छत पर लगे सोलर पैनल
फबेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय और पार्किंग में लगे सोलर सिस्टम देखरेख के अभाव में खराब हो रहे हैं। दोनों जगहों पर वर्ष 2015 में सोलर सिस्टम लगाया गया था। उस समय इसको लगाने में करीब 20 लाख रुपये की लागत आई थी। साफ उर्जा को बढ़ावा देने और बिजली जाने पर लोगों के काम न रुके इसके लिए उक्त सोलर सिस्टम लगवाया गया था।
विज्ञापन

सोलर सिस्टम लगवाने के दो साल बाद तक तो ठीक चला था, इसके बाद इसमें किसी कारण से खराबा आ गई थी। उस समय इसे ठीक करने के लिए आए मैकेनिक भी इसे दुरुस्त नहीं कर पाए। फिलहाल लाखों रुपये से लगे सोलर प्लेट व बैटरियां देखरेख के अभाव में अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई बंद होने पर नागरिकों के नहीं होते काम
नगर परिषद कार्यालय में बिजली जाने पर कंप्यूटर सिस्टम बंद हो जाते हैं। जिस कारण अपने काम के लिए आए नागरिकों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। अगर सोलर सिस्टम चालू हालत में होते तो लोगों के काम भी न रुकते। नगर परिषद में अतिरिक्त सुविधा के तौर पर जनरेटर सिस्टम भी नहीं लगा है। परिषद में जो इनवर्टर सिस्टल लगा है वो भी सिर्फ पंखे और लाइट जलाने तक सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल की वारंटी, फिर भी नहीं करवाया ठीक
नगर परिषद में वर्ष 2015 में सोलर सिस्टम लगाया गया था। इसकी 20 साल तक की वारंटी थी। अगर खराब हो जाता है तो कंपनी की तरफ से इसे ठीक किया जाना था। सूत्रों के अनुसार उस समय किस कंपनी ने लगाया था इसका रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है। यहीं कारण है कि इस सिस्टम को ठीक करवाने के लिए किसे बुलाया जाए कुछ नहीं पता।

दो साल से लिख रहा हूं पत्र, प्रधान व अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
-नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र नारंग के बेटे पीयूष ने बताया कि पिछले दो साल से वे इन दोनों जगहों पर लगे सोलर सिस्टम को ठीक करवाने के लिए अधिकारियों व प्रधान को काफी बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन वे इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। जनसुविधा के नाम पर खर्च किए गए रुपयों के सही उपयोग नहीं हो रहा है। सरकार घरों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है, लेकिन खुद के परिसर में लगे उपकरणों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर साफ ऊर्जा का उपयोग किया जाए तो सरकार को हर साल लाखों रुपये की बचत होगी।
अभी कार्यभार संभाला है, सोलर सिस्टम खराब होने का मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को कार्यालय पहुंचकर संबंधित से इस बारे में जानकारी ली जाएगी।
-सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed