{"_id":"65f7300cfa0c2b77c9099e62","slug":"smugglers-arrested-along-with-three-and-a-half-kilos-of-opium-and-one-kilo-of-poppy-seeds-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114380-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: साढ़े तीन किलो अफीम व एक किलो डोडा पोस्त समेत तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: साढ़े तीन किलो अफीम व एक किलो डोडा पोस्त समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
भूना। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम ने शनिवार की देर शाम को एमपी सोतर रोड हसंगा में एक खेत की ढाणी में दबिश देकर अफीम व डोडा पोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। । डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि आरोपी सुभाष बिश्नोई से 3 किलो 500 ग्राम अफीम व एक किलो डोडा-पोस्त बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस में उप निरीक्षक मेजर सिंह की टीम नशीला पदार्थ को रोकने को लेकर झलनिया गांव के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना दी कि एमपी सोतर रोड पर माइनर की पटरी के साथ खेत की ढाणी हसंगा में अफीम तस्कर सुभाष बिश्नोई अफीम बेचने के लिए लेकर आया हुआ है। उप निरीक्षक ने सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीश काजला को इसके बारे में अवगत करवाया और मौके पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम ने सुभाष बिश्नोई को हाथ में पॉलिथीन लिए हुए काबू कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचे और नोटिस देकर तलाशी ली तो उसके पास साढ़े तीन किलोग्राम अफीम व एक किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हो गई। पुलिस ने सुभाष बिश्नोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अफीम तस्करी से जुड़े हुए लोगों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।
कोट
शनिवार देर शाम को हसंगा खेत ढाणी निवासी सुभाष बिश्नोई को साढ़े तीन किलोग्राम अफीम व 1 किलो डोडा पोस्त सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो अफीम तस्करी का लंबे समय से कम कर रहा था।
विज्ञापन
संदीप कुमार, थाना अध्यक्ष भूना