फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smog and fog reduced the speed of trains, running late by several hours

Fatehabad News: स्मॉग और कोहरे ने घटाई ट्रेनों की रफ्तार, कई-कई घंटे चल रहीं देरी से

Thu, 14 Nov 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Smog and fog reduced the speed of trains, running late by several hours
भट्टू कलां। फतेहाबाद जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनें वीरवार को स्मॉग और कोहरे की वजह से कई-कई घंटे देरी से चलीं। इनमें लंबी दूरी की सुपरफास्ट, एक्सप्रेस से लेकर यात्री गाड़ियां तक देरी से चलीं। जिस कारण यात्री अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

भट्टू कलां से होकर सिरसा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 14085 सिरसा एक्सप्रेस रात को 12.01 बजे की जगह दो घंटे 34 मिनट की देरी से पहुंची। रेवाड़ी से चलकर फाजिल्का जाने वाली 14729 सुबह 8.48 बजे की जगह एक घंटा 8 मिनट की देरी से आई। धूरी से चलकर सिरसा आने वाली 04572 ट्रेन सुबह 9.34 बजे की जगह एक घंटा 3 मिनट की देरी से भट्टू पहुंची।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेन में गोरखधाम सुपरफास्ट 12555 सुबह 10.15 की जगह करीब 3 घंटे की देरी से दोपहर एक बजकर दो मिनट की देरी से भट्टू पहुंची। रेवाड़ी से चलकर बठिंडा जाने वाली 04782 दोपहर 1.26 बजे की जगह करीब दो घंटे की देरी से 3 बजकर 20 मिनट पर भट्टू पहुंची।लंबी दूरी की पैसेंजर गाड़ी में मेरठ से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली 14030 भट्टू शाम 5 बजे से सवा घंटे की देरी से 6.20 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भट्टू से होकर हिसार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 14086 सिरसा एक्सप्रेस एक घंटा 5 मिनट, किसान एक्सप्रेस (14732) 33 मिनट, 14029 दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटा 6 मिनट, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटे 27 मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed