{"_id":"6c2cbadb7cec9512ee9b7b366cf53476","slug":"sliding-down-into-the-bhakra-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से भाखड़ा नहर में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से भाखड़ा नहर में गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sun, 07 Sep 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
गांव नंगल में शनिवार दोपहर पांव फिसल जाने से जलघर में कार्यरत एक पंप आपरेटर भाखड़ा नहर में जा गिरा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आपरेटर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव नंगल निवासी 52 वर्षीय दीवान चंद काफी समय से गांव के ही वाटर वर्क्स में फिटर हेल्पर के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि भाखड़ा नहर का जलस्तर कम होने के कारण शनिवार सुबह दीवान चंद वाटर वर्क्स में पानी की सप्लाई का पाइप लगाने नहर में उतरा था। लेकिन अचानक पैर फिसल गया और दीवान चंद पानी के तेज बहाव में बहने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान अन्य कर्मचारी पप्पू नरेश और एक अन्य ग्रामीण नहर के किनारे पर खड़े थे। दीवान चंद को पानी में बहते देख अन्य कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए नहर में रस्सी आदि भी डाली थी लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दीवान चंद को बाहर नहीं निकाला जा सका और वह पानी में बह गया।
विज्ञापन
इस दौरान कर्मचारियों ने इसकी सूचना दीवान चंद के परिजनों व अन्य ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना मिलने पर जलापूर्ति विभाग के एसडीओ व ब्राह्मणवाला चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों दीवान चंद की तलाश शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं बाहमवाला चौकी इंचार्ज
ब्राहमणवाला चौकी के इन्चार्ज बलदेव ने बताया की वाटर वर्कर्स पर कार्य करते हुए दीवान चंद भाखड़ा में मोटर लगा रहा था, अचानक पैर फिसलने से दिवान चन्द नहर में गिर गया। जानकारी पर हम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। तलाश जारी है।