{"_id":"64bd667f101d1ddd380c71a6","slug":"skin-disease-increased-among-people-affected-by-flood-221-victims-were-found-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2623-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाढ़ की चपेट में आए लोगों में बढ़ा चर्म रोग, 221 पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाढ़ की चपेट में आए लोगों में बढ़ा चर्म रोग, 221 पीड़ित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में बनाए गए राहत शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांचते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। बाढ़ के पानी की चपेट में आए लोगों में चर्म रोग तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को लगाए गए कैंपों में चर्म रोग के 221 नए पीड़ित मिले हैं। अब तक चर्म रोग के जिले में लगाए गए कैंपों में 1746 मरीज दवाई ले चुके हैं। इसके अलावा बुखार और पेट दर्द की समस्या भी बाढ़ के पानी की चपेट में आए लोगों में मिल रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ की चपेट में आए गांवों और राहत शिविर में 613 कैंप लगाए जा चुके हैं। इन कैंपों में 8477 लोगों ने उपचार लिया है। रविवार को 65 कैंप लगाए गए और यहां 741 लोगों ने उपचार लिया है। बाढ़ की चपेट में आई ढाणियों से लोग बाढ़ राहत केंद्रों में आ चुके हैं। इनमें कई गर्भवती भी शामिल है। कई गर्भवती ऐसी है जिनकी डिलिवरी का समय नजदीक है। शनिवार रात को गर्भवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि गर्भवती की कभी भी डिलीवरी हो सकती है। कैंप में जो भी गर्भवती है उन्हें चिह्नित किया गया है और टीमें उनका रोजाना चेकअप करके निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
ये जिले में लगाए जा रहे कैंपों की स्थिति
जिले में अब तक लगाए गए कैंप : 613
जांच करवाने पहुंचे लोगों की संख्या : 8477
बुखार मिला : 863
पेट की बीमारी मिली : 409
चर्म रोग मिला : 1746
अन्य बीमारियां मिली : 5235
सांप काटने पर तुरंत लें उपचार
सांप काटने पर तुरंत प्राथमिक उपचार लेना चाहिए। तुरंत एंबुलेंस सहायता लेनी चाहिए। सांप काटने के स्थान पर सूजन हो सकती है इसलिए बेल्ट, जेवर आदि उतार देना चाहिए। झाड़-फूंक न करवाएं। सांप काटने के हिस्से को न ही काटना चाहिए और न ही चूसना चाहिए। सांप काटने वाले स्थान पर न ही मालिश करें और न ही रक्तरोधी पट्टी बांधे। खुद इलाज न करें और न ही किसी जड़ी-बूटी का प्रयोग करें।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
सूती कपड़े डालकर रखें
बाढ़ के खड़े पानी में कीड़े आ जाते हैं जो कि त्वचा के साथ चिपक जाते है और इससे इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में तुरंत उपचार लेना चाहिए नहीं तो ये फैल सकता है। इस समय लोगों को सूती कपड़े डालने चाहिए। कपड़ों को वाशिंग करके ही डालें।
- डॉ. प्रीत कौर, चर्म रोग विशेषज्ञ