फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Skeleton case: Mobile was at home during the incident

अहरवां के युवक का कंकाल मामला : वारदात के दौरान घर था मोबाइल

Thu, 07 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Skeleton case: Mobile was at home during the incident
फतेहाबाद। गुरुनानकपुरा चौकी के पास खेतों में मिले मानव कंकाल के बाद मौत को लेकर मामला उलझ गया है। हालांकि मृतक के परिजनों ने युवक की पहचान गांव बिरसा के रूप में कर दी है लेकिन पुलिस विभाग डीएनए रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि करेगा। इसके अलावा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं परिजनों के मुताबिक जब बिरसा घर से गया था तो उस समय मोबाइल फोन को घर पर ही छोड़ गया था। हालांकि पुलिस विभाग जांच के लिए मोबाइल फोन का रिकॉर्ड भी खंगाल सकता है। उल्लेखनीय है कि एक मई को गुरुनानकपुरा चौकी के सामने खेतों में मानव खोपड़ी मिली थी। 5 मई शाम को परिजनों ने तलाशी के दौरान खेत से कंकाल बरामद किए। कंकाल के पास ही मिली पैंट और जूतों से उसकी पहचान बिरसा के रूप में की थी।
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक बिरसा 18 अप्रैल को घर से सामान लेने के लिए गया था और इसके बाद नहीं लौटा। बिरसा की 4 मई को शादी तय थी। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। डीएनए के लिए हड्डी सैंपल के तौर पर भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed