{"_id":"655d9f47d82d580a7e07b206","slug":"six-month-old-fetus-found-in-fatehabad-civil-hospital-head-stuck-in-women-toilet-seat-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: सिविल अस्पताल में मिला छह माह के बच्चे का भ्रूण, महिला शौचालय की सीट में फंसा था सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: सिविल अस्पताल में मिला छह माह के बच्चे का भ्रूण, महिला शौचालय की सीट में फंसा था सिर
Wed, 22 Nov 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:11 PM IST
सार
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में बच्चे का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। प्रथम जांच में भ्रूण छह माह के लड़के का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में प्रथम तल पर महिला शौचालय की सीट में छह माह के बच्चे का भ्रूण मिला है। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सीट में से बच्चे का भ्रूण निकाला गया। प्रथम जांच में भ्रूण छह माह के लड़के का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि रात भ्रूण यहां पर फेंका गया है। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला की डिलिवरी यहीं हुई है या फिर बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। मामले के मुताबिक बुधवार सुबह की शिफ्ट में सफाई कर्मचारी शौचालय की सफाई करने के लिए पहुंचे तो सीट में पानी की निकासी नहीं हो रही थी। देखा तो सीट में बच्चे का सिर फंसा हुआ था।
विज्ञापन
मामले की सूचना वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश चौधरी को दी गई। एसएमओ ने मामले को पुलिस को अवगत करवाया। डीएसपी जयपाल, शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, बस स्टैंड चौकी प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में बच्चे के भ्रूण को शौचालय की सीट से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
नागरिक अस्पताल के महिला शौचालय में भ्रूण मिला है। छह से सात माह के बच्चे का भ्रूण है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। -ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी।