{"_id":"67b61cc38e51ba627a023d7d","slug":"sirsa-road-of-the-city-will-be-illuminated-after-five-years-50-street-lights-will-be-installed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-129604-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पांच सालों के बाद जगमग होगा शहर का सिरसा रोड, लगेंगी 50 स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पांच सालों के बाद जगमग होगा शहर का सिरसा रोड, लगेंगी 50 स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
शहर के सिरसा रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर कार्य करते कर्मचारी।
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड को जगमग करने का काम शुरू हो गया है। पांच सालों के बाद शहर के सिरसा रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसके लिए बुधवार दोपहर बाद काम शुरू किया गया है। नगर परिषद की ओर से नई स्ट्रीट को लेकर तार बिछाने शुरू कर दिए गए हैं। करीब पांच सालों से देखरेख के अभाव में ये स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ीं थी।
इस कारण रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 2011 में पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा की ओर से सेतिया पैलेस से पाली होटल तक स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थी। अब नगर परिषद की ओर से फिर से इन जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। स्ट्रीट लाइट लगने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। सिरसा रोड पर स्थित सेतिया पैलेस से पाली होटल तक नगर परिषद की ओर से 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी।
दो दिन में हो जाएगा कार्य पूरा शहर के सिरसा रोड पर स्थित सेतिया पैलेस से पाली होटल तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू दिया गया है। रोड पर 150 वाट की 50 स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। इसका काम शुरू कर दिया गया है। दो दिनों में ये काम पूरा हो जाएगा। लाइट लगने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। करीब पांच सालों के बाद यह रोड जगमग होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- सिरसा रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगानी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तार लगाए जा रहे हैं। इसके बाद एक-दो दिन में लाइटें भी लगा दी जाएंगी। कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद