फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sir! Please give us drinking water, children's health is bad

Fatehabad News: साहब ! हमें पीने का पानी दीजिए, बच्चों का स्वास्थ्य रहता है खराब

Tue, 26 Nov 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sir! Please give us drinking water, children's health is bad
समैन। गांव समैन में ग्रामीण अपनी ढाणियों तक पीने के पानी की पाइप लाइन बिछवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिले। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि हमें पीने का पानी दीजिए। बच्चे हैंडपंप व ट्यूबवेल का खराब पानी पीने को मजबूर हैं। इस कारण बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहता है। पिछले पांच साल से अपने खेत की ढाणियों तक पीने के पानी की पाइप लाइन बिछवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


खेत की ढाणी में बसे ग्रामीण रामनिवास उर्फ धोला गिल, दिलबाग, जोरा सिंह, साहिल कुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि अभी तक उनकी ढाणियों में जलघर का स्वच्छ पीने का पानी नहीं पहुंचा है। सोमवार को वह अपने खेत की ढाणी तक पीने के पानी की पाइप लाइन बिछवाने के लिए टोहाना में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन आदर्श सिंगला, एसडीओ रामरखा से मिले। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनकी खेत में 10 ढाणी है। अभी तक उनके खेत की ढाणियों तक पीने के पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके बच्चे ढाणियों में लगे हैंडपंप व ट्यूबवेल का खराब पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीण रामनिवास ने बताया कि उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के समैन सर्किल के जेई से भी मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन दो घंटे तक वह जेई के कार्यालय के बाहर बैठकर वापस आ गए। जेई ने कहा कि वह थोड़ी देर में उनसे मिलेंगे, लेकिन दो घंटे तक इंतजार करवाने के बाद भी उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

गांव समैन में खेत की ढाणियों में बसे ग्रामीणों ने पीने के पानी की पाइप लाइन बिछवाने के लिए उनसे मुलाकात की थी। ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया है कि जो भी विभाग की पॉलिसी होगी, उसके अनुसार उन्हें पीने का पानी जरूर मिलेगा। विभाग की इस बारे में क्या पॉलिसी है, पहले उसको देखने की जरूरत है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन नांगली में पड़ती है, जबकि वह रहने वाले समैन के हैं।
-राम रखा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed