फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Single phase transformer not installed in Jhalniyan power substation

Fatehabad News: झलनियां के बिजली उपकेंद्र में नहीं लगा सिंगल फेज का ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Single phase transformer not installed in Jhalniyan power substation
गांव झलनियां के उपकेंद्र में बिजली की समस्या लेकर पहुंचे उपभोक्ता।
फतेहाबाद। गांव झलनियां में स्थित में 10 एमवीए बिजली उपकेंद्र को करीब एक सप्ताह पहले शुरू किया गया है। इस उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली की समस्या पैदा हो गई है। उपकेंद्र में बिजली निगम ने थ्री फेज का ट्रांसफार्मर लगाया है, जबकि सिंगल फेज का ट्रांसफार्मर लगाया ही नहीं गया।
विज्ञापन

थ्री फेज की बिजली मात्र 8 घंटे तक आपूर्ति की जाती है। इससे झलनियां के उपकेंद्र से भूथन कलां, भिरड़ाना, खजूरी, महम्मदपुर और ढाणी माजरा के ढाणियाें में बिजली आपूर्ति को जोड़ा गया है। सिंगल फेज का ट्रांसफार्मर नहीं होने से उपभोक्ताओं को 20 घंटे बिजली सप्लाई के बजाय मात्र 8 घंटे मिल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव झलनियां में करीब 5 करोड़ की लागत से बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य कर 9 जून को शुरू कर दिया था। गांव झलनियां में उपकेंद्र का निर्माण होने से भूथन कलां पावर हाउस से बिजली आपूर्ति होती थी। जिसके कारण भूथन कलां पावर हाउस पर लोड अधिक हो गया। इसको कम करने के लिए बिजली निगम ने गांव झलनियां के उपकेंद्र से झलनिया, भूथन कलां, भिरड़ाना, खजूरी, महम्मदपुर और ढाणी माजरा के ढाणियाें का जोड़ दिया। इससे करीब 150 ढाणियों में पिछले 10 दिनों से बिजली का संकट छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के कर्मचारी बोले- गुजरात से आएगा ट्रांसफार्मर :
बिजली की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त के सामने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि जब उनको भूथन कलां उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती थी तो उनकी ढाणियों में 20 घंटे आपूर्ति मिलती थी। लेकिन झलनियां से जोड़ने के बाद मात्र 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिलती है।
इस दौरान 5 से 6 बार आधा घंटा व 40 मिनट का कट भी लगता है। इसके बारे में जब निगम के अधिकारी से बात की उन्होंने ने बताया कि उपकेंद्र में सिंगल फेज का ट्रांसफार्मर नहीं है। इसे गुजरात से मंगवाया गया है। इसके बाद ही बिजली की आपूर्ति बहाल होगी।

-----
:: गांव झलनियां के उपकेंद्र में सिंगल फेज का ट्रांसफार्मर लगने में अभी समय लगेगा। बिजली उपभोक्ताओं को समस्या न हो इसके लिए निगम भूथन कलां के उपकेंद्र से कनेक्शन कर रहा है। ऐसे में जल्द बिजली की समस्या का समाधान होगा।

-रिपनदीप, अर्द्धशहरी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed