फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers fight over money transactions in Ratia, seven people from both sides injured

Fatehabad News: रतिया में पैसे के लेन-देने को लेकर दुकानदारों में मारपीट, दोनों पक्षों के सात लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers fight over money transactions in Ratia, seven people from both sides injured
दोनों पक्ष में हुए लड़ाई झगड़े के दौरान बीच-बचाव करते लोग
रतिया। संजय गांधी चौक में मंगलवार को रुपयों के लेन देन को लेकर दुकानदारों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गये। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घायल कीर्ति कुमार ने बताया कि उसका एक व्यक्ति रविंद्र के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर उसका रविंद्र के साथ पहले भी विवाद हुआ था। कीर्ति ने बताया कि वह अपनी संजय गांधी चौक सब्जी की दुकान पर अपने भाई बलराज के साथ बैठा था तो उसी वक्त रविंद्र ने उन्हें फोन कर उन्हें धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि अभी वह इसकी जानकारी अपने भाई नवल किशोर और सुरेंद्र को दे रहा था कि रविंदर, उसका लड़का भारती अपने 8-9 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर दुकान पर आ गया आते ही उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने उन्हें बचाया और सामने से पुलिस की आ रही जिप्सी को देखकर उक्त हमला करने वाले लोग भाग गए। कीर्ति ने बताया कि उनके हमले में वह, उसका भाई नवल किशोर, सुरेंद्र, बलराज घायल हो गए आसपास के दुकानदारों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के घायल रविंद्र ने कहा कि उसने कीर्ति से 26 हजार रुपये उधार के लेने हैं। रुपये मांगे तो झगड़ा करने लगे। उक्त दुकानदार ने अपने भाईयों से मिलकर उससे मारपीट की व उसके लड़के भारती व परिचित हैप्पी को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसआई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed