फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shock as soon as NDC portal starts, garbage collection user charge will have to be paid

Fatehabad News: एनडीसी पोर्टल शुरू होते ही झटका, भरना होगा कचरा उठान यूजर चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shock as soon as NDC portal starts, garbage collection user charge will have to be paid
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर जमा करवाते हुए प्रॉपर्टी मालिक
फतेहाबाद। नगर निकाय ने दो दिन बाद बुधवार को एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) पोर्टल एक बार फिर से शुरू कर दिया है। लेकिन एनडीसी पोर्टल ने शुरू होते ही नागरिकों को झटका दिया है। नगर निकाय ने पिछले साल कचरा उठान यूजर चार्ज पर रोक लगा दी थी लेकिन उसे हटा दिया गया है। रिहायशी और कॉमर्शियल क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों को मासिक यूजर चार्ज देना होगा। हालांकि एनडीसी पोर्टल पर एनओसी लेते समय कचरा उठान के यूजर चार्ज को क्लियर करना होगा। शहर फतेहाबाद में ही करीब 92 हजार प्रॉपर्टी हैं, इसके अलावा कॉमर्शियल प्रॉपर्टी अलग है।
विज्ञापन

नगर निकाय रिहायशी प्रॉपर्टी से 5 से 100 रुपये तक और कॉमर्शियल में 25 से 5000 रुपये मासिक तक मासिक यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। हालांकि इससे नगर परिषद की आय एक बार फिर से बढ़ेगी। पिछले साल का यूजर चार्ज भी भरना होगा। वहीं प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित का आंकड़ा कम होने के चलते नगर परिषद ने चार टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने बुधवार को डोर-टू-डोर स्वयं सत्यापित करवाना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर लोग आनाकानी कर रहे हैं। जिले के पांच शहरों में अभी तक मात्र 13 फीसदी प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित हुई हैं।
विज्ञापन

ये है फीस
क्षेत्र रिहायशी मासिक फीस

बीपीएल हाउस, स्लम बस्ती, ईएडब्ल्यूएस फ्लैट 5 रुपये
100 स्क्वायर मीटर से 200 स्क्वायर मीटर तक 40 रुपये

200 स्क्वायर मीटर से 400 स्क्वायर मीटर तक 50 रुपये
400 स्क्वायर मीटर से ज्यादा 100 रुपये

क्षेत्र कॉमर्शियल मासिक फीस
दुकान या प्राइवेट कार्यालय 200 स्क्वायर मीटर 25 रुपये

200 स्क्वायर मीटर से ज्यादा 100 रुपये
50 बेड अस्पताल 1500 रुपये

50 बेड से 100 बेड अस्पताल 3000 रुपये

100 बेड से ज्यादा का अस्पताल 5000 रुपये
बैंक एवं गेस्ट हाउस 500 रुपये
गृहकर पर दी गई 10 फीसदी की छूट

नगर निकाय ने एनडीसी पोर्टल अपडेट होने के बाद गृहकर पर 10 फीसदी की छूट दी है। ये छूट मौजूदा गृहकर यानि वर्ष 2024-25 पर दी गई है। नगर निकाय की 10 फीसदी की छूट जुलाई माह तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

एनडीसी पोर्टल शुरू हो गया है। नगर परिषद द्वारा गठित की गई चार टीमों ने डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाना भी शुरू कर दिया है। लोगों से अपील है कि आईडी जरूर स्वयं सत्यापित करवाएं।

- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed